PM Modi Kashi video: BHU में मस्ती के मूड में दिखे पीएम मोदी, युवाओं को पढ़ाया AI का पाठ

PM Modi Kashi video: काशी स्थित बीएचयू सभागार में पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए AI (आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया। पीएम की बातों से बीएचयू में जमकर ठहाके लगे।

PM Modi Kashi video: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को काशी के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि देश अगले पांच सालों में सफलताओं के नये प्रतिमान गढ़ेगा, यह 'मोदी की गारंटी' है। पीएम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस बीच पीएम मोदी ने मंच के जरिए युवाओं से बात की। उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी लेनी का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए AI (आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस) के बारे में बताया। पीएम की बातों से बीएचयू में जमकर ठहाके लगे।

PM Modi Kashi video

काशी में पीएम मोदी

मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी

विकास की परियोजनाओं को गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में देश इसी आत्‍मविश्‍वास से विकास का मॉडल बनेगा। देश सफलताओं के नये प्रतिमान गढ़ेगा और ये मोदी की गारंटी है। उन्‍होंने तालियों की गूंज के बीच अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि आप भी जानते हैं कि मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी। काशी का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि हर प्रांत, हर भाषा, हर बोली, हर रिवाज के लोग काशी आकर बसे हैं। जिस एक स्थान पर ऐसी विविधता होती है, वहीं नये विचारों का जन्‍म होता है। जहां नये विचार पनपते हैं, वहीं से प्रगति की संभावनाएं पनपती हैं।

End of Feed