Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने यूपी की 9 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, वाराणसी से फिर उतरेंगे अजय राय

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से सियासत तेज हो गई है। पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी बीच कांग्रेस से वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव लड़ने वाले हैं।

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी को चुनौती देने के लिए पार्टियां गठबंधन कर रही है। वहीं कुछ पार्टियां किसी दमदार चेहरे को चुनाव में उतरने की तैयारी में लगी है। लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा रही है। इस साल कौन-सी पार्टी किस लोकसभा सीट पर अपना सिक्का जमाएगी ये तो अंत की बात है। फिलहाल मुद्दा ये है कि, वाराणसी लोकसभा सीट से कौन चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में वाराणसी सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सपा पार्टी और कांग्रेस ने वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने वाले अपने प्रत्याशियों की जानकारी साझा कर दी है। वाराणसी सीट के लिए एक बार फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Loksabha Elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024

यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में कई दौर की बातचीत की गई है। लंबी बातचीत के बाद 17 सीटों पर कांग्रेस, 62 सीटों पर सपा और एक सीट पर भीम आर्मी चुनाव लड़ने वाली है। यूपी में 17 सीटों में से 9 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। जिसमें से एक वाराणसी सीट भी है।

End of Feed