Ballia News: दिल्ली के बाद बलिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ballia News: यूपी के बलिया में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। बता दें कि यह घटना बलिया स्थित नगरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में एक युवती का शव पेड़ से लटकता मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया युवती के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Ballia Police

दिल्ली के बाद बलिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

पेड़ से लटका मिला युवती का शव

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बच्ची का शव पेड़ पर लटका हुआ है। फील्ड यूनिट, थाने की पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ पीछे बंधे थे और पैर जमीन से छह फीट ऊपर थे। उसके माता-पिता इलाज के लिए पीजीआई गए हुए हैं। बच्ची घर में अकेली रह रही थी। उसके घर के सामने दूसरे घर भी हैं।

End of Feed