Gyanvapi Survey: रिपोर्ट जमा करने के लिए ASI ने एक बार फिर मांगा समय, आज कोर्ट में होगी सुनवाई

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट इस बार भी जमा नहीं होगी। अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई को आगे बढ़ा गया। अब, 29 नवंबर को होने वाली सुनवाई में एएसआई द्वारा एक बार फिर 3 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा जाएगा।

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी मस्जिद का मामला आज का नहीं है। लंबे समय से गर्माया ये मामला सबकी निगाहों पर चढ़ा हुआ है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश द्वारा 21 जुलाई को एएसआई को ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के आदेश दिए थे, जिसकी रिपोर्ट भी जल्द से जल्द जमा करने के लिए कहा गया था।

ASI Asked Varanasi Court for Three Week Time to Submit Gyanvapi Survey Report

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सबमिट करने के लिए एएसआई ने मांगा अतिरिक्त समय

24 जुलाई को सर्वे शुरू कर एएसआई द्वारा सर्वे की शुरुआत की गई थी। लेकिन फिर इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोका गया और इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के आदेश दिए। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद अगस्त में फिर से सर्वे का काम शुरू हुआ। 3 महीने तक चले इस सर्वे की रिपोर्ट आज वाराणसी कोर्ट में जमा की जानी थी। लेकिन एक बार फिर एएसआई द्वारा सर्वे की रिपोर्ट सबमिट करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया है।

End of Feed