75 साल के दूल्हे राजा! बेटी के घर वीडियो शूट करने आती थी ब्लॉगर, बुजुर्ग रामसुगर से हो गया प्यार, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार ब्लॉक स्थित अरियारी गांव के 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात वीडियो शूटिंग के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे नजदीकियां प्यार में बदल गईं। करीब एक सप्ताह पहले दोनों की सगाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Auraiya Love Story: कहते हैं कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आई एक प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 75 वर्षीय रामसुगर को 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से प्यार हो गया। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया है। रामसुगर और रानी की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह अनोखी प्रेम कहानी सुर्खियों में आ गई है।

auriya

75 साल के रामसुगर को 30 साल की ब्लॉगर से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो वायरल।

वीडियो शूटिंग के दौरान बढ़ीं नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक, रामसुगर औरैया जिले के सहार ब्लॉक क्षेत्र के अरियारी गांव के निवासी हैं। उनकी बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं। बताया जाता है कि इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत पिछले करीब दो वर्षों से रामसुगर के घर आती-जाती थीं। वह अक्सर वहां वीडियो शूट करने के लिए पहुंचती थीं।

End of Feed