UP weather today: यूपी में फिर बारिश के आसार! सूरज ने बढ़ाई तपिश, डॉक्टरों ने चेताया, जानें कैसा रहेगा मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है। हालांकि, तापमान में वृद्धि से दिन में गर्मी का एहसास होगा। उधर, डॉक्टरों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी दी है। तो आइये जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी के विभिन्न हिस्सों में मौसम साफ नजर आ रहा है। पिछले दिनों तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि पर लगाम लगने के बाद ठंड बरकरार है। अभी दिन में हवाएं तेज गति से बह रही हैं। इस कारण सुबह-शाम सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में तेज धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मौसम साफ रहेगा। लेकिन, 11 से 13 मार्च तक फिर बारिश के हालात बन रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट लेगा।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega

यूपी मौसम हालचाल

इन शहरों में मौसम शुष्क

यूपी में मौसम साफ नजर आ रहा है। हालांकि, पहाड़ों में जारी बर्फबारी के असर से सर्द का एहसास कायम है। दिन में सर्द हवाएं बह रही हैं, जिससे गलन महसूस हो रही है। मौसम में नमी की वजह से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और सहारनपुर समेत कई शहरों में खुशनुमा एहसास हो रहा है। हालांकि, आसमान में सूर्य की मौजदूगी से राहत है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा रही है। यही क्रमवार सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, जिससे आने वाले दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाएगा। कुल मिलाकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाले हैं। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी बहेंगी, जिससे ठंडी प्रतीत होती रहेगी।

End of Feed