यूपी में आज का मौसम (21 July 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। एक बार फिर से यूपी में मानसून मेहरबान हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। IMD ने मंगलवार को भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस बदले मौसम ने एक ओर गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिल सकता है। बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।
उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार
यूपी में 25 जुलाई तक बारिश का दौर जारी
IMD के मुताबिक, मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, लेकिन 24 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों के लिए 21 से 25 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इन हिस्सों में मौसम अचानक करवट बदल सकता है और कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना है।
यूपी में क्यों बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं लगातार उत्तर भारत की ओर बढ़ रही हैं। वहीं, मानसूनी सिस्टम भी अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। इन दोनों मौसमीय परिस्थितियों के कारण यूपी में बादलों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी हो गई है, जिससे कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
