UP Weather: यूपी में अभी से सताने लगी गर्मी, 34 डिग्री के करीब पारा; होली तक कितना बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Feb 2026: यूपी में लोगों को अभी से गर्मी सताने लगी है। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

यूपी में आज का मौसम (28 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक ठंड से गर्मी की ओर रुख कर चुका है। जहां फरवरी की शुरुआत में सर्दी का मौसम बना हुआ था, वहीं अब दिन में चिलचिलाती धूप निकलने लगी है। अभी से ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री के पास पहुंच गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिन में तीखी धूप के कारण ज्यादा देर बाहर खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि सुबह और रात के समय अभी भी मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में चटख धूप भी बनी रहेगी। जिससे गर्मी का एहसास होगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने की संभावना है। हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट आएगी। जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

End of Feed