Toll Rate on Expressway: यमुना-बुंदलेखंड समेत यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों का कितना लगता है टोल, सफर से पहले जान लीजिए रेट

Toll Rate on UP Expressway: उत्तर प्रदेश में फिलहाल 13 एक्सप्रेसवे हैं, जिनमें से 6 चालू हैं और बाकी के 7 पर काम चल रहा है। यूपी में एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों को कितना टोल देना होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Toll Rate on UP Expressway: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का मकड़जाल बिझ रहा है। सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे की संख्या भी यूपी में ही है। वर्तमान में यहां कुल 13 एक्सप्रेसवे हैं, जिनमें से 6 एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भरती हैं, और 7 एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जो 594 किमी लंबा है और मेरठ से प्रयागराज तक जाता है। इसके अलावा यूपी में 165 किमी लंबा यमुना एक्सप्रेसवे, 302 किमी लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, 296 किमी लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि भी हैं। यूपी के इन एक्सप्रेसवे से गुजरने पर कौन सी गाड़ियों को कितना टोल देना होता है, आइए जानते हैं।

Toll Rate on Expressway

यूपी के एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों का टोल रेट

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे टोल की कुल संख्या 13 टोल है। इन टोल्स पर गाड़ियों के लिए 25, 40, 50, 55, 90, 125, 175, 185, 210, 260, 295 और 310 रुपये देने पड़ेंगे। इस एक्सप्रेसवे पर बाइक का न्यूनतम टोल रेट 5 रुपये है और अधिकतम टोल रेट 310 रुपये है। अगर आप 24 घंटे में वापस लौटते हैं तो टोल रेट में 25 फीसदी की छूट मिलती है। लेकिन अगर आप अलग-अलग पॉइंट से होकर गुजरते हैं तो दोपहिया वाहनों का टोल रेट अलग-अलग है।

End of Feed