Kotdwar News: पौड़ी के एकेश्वर में सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। सूचना पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और बसों को हटाकर मार्ग आवाजाही के लिए खुलवाया गया।
पौड़ी के एकेश्वर में हुई बड़ी सड़क दुर्घटना, बाल-बाल बचे यात्री
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
दुर्घटना एकेश्वर रोड पर सोमवार सुबह करीब 9.15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, सुबह कोटद्वार से बस (यूके 15 पीए 0241) सवारियां लेकर चौबट्टाखाल जा रही थी। दूसरी ओर, बस (यूके 15पीए 0825) चौबट्टाखाल से यात्रियों को लेकर कोटद्वार आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। घायलों को प्राथमिक के तौर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। भीषण बस टक्कर के चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर काफी जबरदस्त थी। गनीमत रही की कोई भी बस सड़क से नीचे नहीं उतरी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
