Landslides in Karnataka: कर्नाटक में भारी लैंडस्लाइड से कई ट्रेनें ठप, मुसीबत में फंसे यात्री; पहुंचाया गया खाना-पानी

कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप लैंडस्लाइड से मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे ने रास्ते में फंसे यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया है।

मैसुरु: कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मैसुरु मंडल के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भूस्खलन हुआ। दक्षिण पश्चिमी रेलवे के अनुसार, पांच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए। बेंगलुरु जाने वाले कुछ यात्री बस पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर चले गए। रेलवे ने बचे हुए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।

ये ट्रेनें प्रभावित

प्रभावित रेलगाड़ियों में रेल संख्या 16511 केएसआर बेंगलुरु - कन्नूर एक्सप्रेस, जिसे अलूर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16585 एसएमवीटी बेंगलुरु - मुर्देश्वर एक्सप्रेस, जिसे हासन में रोका गया। ट्रेन संख्या 16586 मुर्देश्वर - एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16512 कन्नूर - केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन सं. 16596 करवार - केएसआर बेंगलुरु पंचगंगा सुपर-फास्ट एक्सप्रेस, जिसे डोनिगल में रोका गया।

End of Feed