तिलक नगर हत्याकांड में मुस्कान शर्मा के परिवार से मिलीं लता गुप्ता, बोलीं- न्याय की लड़ाई में दिल्ली महिला आयोग हर कदम पर परिवार के साथ

Muskan Sharma Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मुस्कान शर्मा की हत्या का मामला लगातार चर्चा में है। रविवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस से जांच की प्रगति की जानकारी लेते हुए मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और जल्द जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Muskan Sharma Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मुस्कान की मां, भाई और बहन से बातचीत कर उनकी परेशानी और परिवार की पूरी बात सुनी।

Muskan Sharma Murder Case

मुस्कान शर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग तेज

लता गुप्ता ने परिवार के प्रति संवेदना जताई

लता गुप्ता ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में दिल्ली महिला आयोग उनके साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिया कि परिवार को कानूनी या प्रशासनिक मदद की जरूरत होगी तो आयोग हर संभव सहायता करेगा। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि मुस्कान को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और तेजी से होना जरूरी है। जांच के किसी भी अहम पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

End of Feed