हैदराबाद में दर्दनाक त्रासदी; एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध मौत की खबर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस के अनुसार, रामाराजू, उनकी पत्नी माधवी और पुत्र शशांक अपने घर में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या (सुसाइड पैक्ट) का मामला माना जा रहा है।

Hyderabad News: हैदराबाद के अंबरपेट क्षेत्र में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध रूप से मौत का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय रामाराजू, उनकी पत्नी माधवी (50) और पुत्र शशांक (24) अपने घर में मृत पाए गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में इसे एक सुसाइड पैक्ट (सामूहिक आत्महत्या) की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, रामाराजू और शशांक ने कथित तौर पर माधवी का तकिए से गला दबाकर हत्या की, इसके बाद रामाराजू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जबकि शशांक ने चाकू से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की।

Three members of a family commits suicide in Hyderabad (Symbolic Photo)

हैदराबाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

प्रारंभिक जांच में क्या पता?

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार व्यापार में नुकसान और कर्ज के दबाव से तनाव में था। बताया जा रहा है कि यह परिवार अंबरपेट में एक होटल चला रहा था और आर्थिक कठिनाइयों के कारण मानसिक रूप से परेशान था। घटना की समय-सारणी के अनुसार, यह सुबह लगभग 3:15 बजे हुई। रामाराजू ने अपने मित्र रवि को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर इस कदम की जानकारी दी थी।

End of Feed