गुजरात के पाटन में टैंकर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत; सात घायल

Breaking News: गुजरात के पाटन में एक टैंकर और कार की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं।

Patan Accident News: गुजरात के पाटन में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टैंकर और इको कार की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात लोग बुरी तरह से घायल हुए।

car accident

दुर्घटनाग्रस्त कार।

कार के उड़े परखच्चे

बता दें कि भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा पाटन जिले के चाणस्मा हाईवे के बीच हुआ है। हादसे के बाद आस पास दहशत का माहौल बन गए। स्थानीय लोग दौड़कर आए।

End of Feed