ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, महज एक घंटे में दर्जनों कारों को बनाया निशाना; मालिकों की उड़ी नींद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में देर रात बैटरी चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। महज एक घंटे के भीतर एक दर्जन से अधिक खड़ी कारों की बैटरियां चोरी होने से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, महज एक घंटे के भीतर चोरों ने इलाके में खड़ी एक दर्जन से अधिक कारों की बैटरियां निकाल लीं। सुबह जब वाहन मालिक अपनी गाड़ियों के पास पहुंचे तो बैटरियां गायब देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Greater Noida Car Battery Theft

CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए

पूरी वारदात सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दो से तीन संदिग्ध एक वाहन से आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे बेहद सुनियोजित तरीके से अलग-अलग गाड़ियों की बैटरियां निकालते हैं और कुछ ही देर में मौके से फरार हो जाते हैं। चोरी की इस घटना ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

End of Feed