West Bengal में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, रेप करके उतारा मौत के घाट, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाई पुलिस चौकी में आग

West Bengal Rape and Murder: पश्चिम बंगाल के जयनगर में आरोपियों ने 10 साल की मासूम का रेप करके उसकी हत्या कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया और पुलिस चौकी में आग लगा दी। घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

West Bengal Rape and Murder: पश्चिम बंगाल से दुष्कर्म और हत्या का एक और मामला सामने आया है। यहां 10 साल की नाबालिग बच्ची का रेप करके उसकी हत्या कर दी है। दुष्कर्म की इस घटना और पुलिस के रवैए से गुस्साए लोगों ने जयनगर कुलटाली सड़क जाम करके प्रदर्शन किया और पुलिस थाने का घेराव किया। आक्रोशित कुछ ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी के एक हिस्से को आग लगा दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नाबालिग बच्ची के परिवार के लोग जब शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन गए तो उन्हें वहां परेशान किया गया।

West Bengal (2)

बच्ची के रेप और हत्या मामले से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई पलिस चौकी में आग

मासूम का रेप करने के बाद की हत्या

दुष्कर्म और हत्या का ये मामला दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर का है। कुलटाली के महिषमारी हाट से सटे कृपाखाली इलाके में कुछ लोगों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई, उस समय बच्ची ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। काफी देर होने पर परिजनों ने बच्ची की खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। घबराए परिवार के लोग तुरंत कुलतली के महिषमारी पुलिस चौकी पहुंची। लेकिन यहां पुलिस ने उन्हें परेशान किया। मामले की सूचना मिलते ही आक्रोश में आए ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन के एक हिस्से में आग लगा दी। घटना से पूरे इलाके तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

End of Feed