Telangana Misdeed Case: तेलंगाना के जयशंकर भूपलपल्ली जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल से रिवॉल्वर दिखा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पीड़ित महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि उपनिरीक्षक ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस मामले को किसी के सामने न उजागर करने की धमकी भी दी।
महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के कालेश्वरम पुलिस थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक पर उसी थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि 15 जून को एक सिंचाई परियोजना के अतिथि कक्ष में उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।
'रिवॉल्वर दिखाकर किया दुष्कर्म'
शिकायत में महिला ने कहा कि उपनिरीक्षक ने अपनी रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शिकायत में यही आरोप लगाया गया है कि उपनिरीक्षक ने रिवॉल्वर दिखा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। हम तथ्यों का पता लगाएंगे।'
मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला ने यह आरोप भी लगाया कि उपनिरीक्षक ने कई बार उसका पीछा किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर उपनिरीक्षक पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
