शहर के ताज़ा समाचार, 05 अक्‍टबूर 2023: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस के साथ दबोचे गए दो युवक, राजस्‍थान में ट्रकों की भिड़ंत में 2 जिंदा जले

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 05 अक्‍टबूर 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 05 अक्‍टबूर 2023 LIVE: उत्‍तर प्रदेश में गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से दो युवकों को कारतूस के साथ पकड़ा गया है। बिहार में शिक्षक बहाली पर नया अपडेट सामने आया है। वहीं, राजस्‍थान के बीकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से 2 लोग जिंदा जल गए। इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

शहर के ताज़ा समाचार, आज की ताजा खबर, aaj ki taza khabar, taza khabar 05 October 2023, hindi news

शहरों के ताजा समाचार।

  • यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में 315 बोर के कारतूस के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। बताया गया है कि, दोनों झारखंड से रिश्तेदार के घर थे आए, अब पूछताछ जारी है।
  • अमेठी के संजय गांधी अस्पताल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने लाइसेंस निलंबन पर रोक लगा दी और स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के आदेश दिए।
  • यूपी के अलीगढ़ में सोते समय जर्जर मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में पड़ोसी के तीन बच्चे मलबे में दब जिसमें से एक बच्ची की मौत हो गई।
  • वाराणसी के ज्ञानवापी केस में नया अपडेट आया है। दरअसल, यहां पर मुस्लिम पक्षकारों की मांग पर फिर सुनवाई टल गई। अब सुनवाई की नई तारीख 30 अक्‍टूबर तय की गई है।
  • बिहार में शिक्षक बहाली पर नया अपडेट सामने आया है, दरअसल यहां अबसे सेलेक्शन के बाद ऐसे मिलेगा ज्वॉइनिंग लेटर और स्कूल।
  • बिहार के सिवान स्थित सिसवन में शिक्षक-शिक्षिका के बीच हाथापाई हो गई। ये घटना स्‍कूल में ही हुई जहां दोनों ने एक-दूसरे पर पहले थप्पड़ और फिर चप्पल-जूते बरसाए।
  • आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान आया है। उन्‍होंने कहा है कि, 'संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद अब सुना है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को पांचवां समन भेजा गया है।'
  • राजस्‍थान के बीकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से 2 लोग जिंदा जल गए।
  • भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां उन्‍होंने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'सचिन कहां जाते हैं, इन्होंने 5 साल इसमें निकाल दिए।'
  • भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज राजस्‍थान के बाली पहुंचे। उन्‍होंने कांग्रेस सरकार से मांग करते हुए कहा कि, 'वे भी करवाए जातिगत जनगणना। क्‍योंकि, आज भी घोड़ी पर बैठने, मटकी से पानी पीने पर हत्याएं हो जाती हैं।'

End of Feed