Moradabad Murder Case: मुरादाबाद में पुजारी की गला काटकर हत्या, इस हालत में मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 03:05 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में बने कमरे में पुजारी की डेडबॉडी मिली।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में पुजारियों की हत्या का सिलसिला जारी है। एक बार फिर मुरादाबाद के सिविल थाना इलाका स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मंदिर परिसर स्थित कमरे में पुजारी की गला रेती हुई डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या किसने और क्यों की है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुजारी की हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल, संबंधित थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Moradabad Pujari Hatya

मुरादाबाद में पुजारी की हत्या

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

वारदात थाना सिविल में घटी है। भटावली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पुजारी मुन्ना लाल लंबे समय से पूजा-पाठ का काम किया करते थे। लिहाजा, वहां भक्तों का आने जाने का सिलसिला भी रहता था। लेकिन, गुरुवार की सुबह पुजारी मुन्ना लाल की गर्दन रेती हुई डेडबॉडी मिली। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर एसएसपी हेमराज मीणा सहित आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

End of Feed