Ram Mandir: यहां रहते थे प्रभु राम के गुरु, यहीं ग्रहण की थी शिक्षा, जानें अयोध्या से कितनी है दूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 07:16 PM IST

बाराबंकी के इस जगह से भगवान राम का पुराना नाता है। जी हां, आपको बता दें कि यही वह जगह है, जहां पर रहकर भगवान राम ने अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ शिक्षा ग्रहण की थी।

Ram Mandir: रामलला के अयोध्या राम मंदिर में विराजमान होने का समय आ गया है। 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा समारोह है, जहां रामलाल बाल रूप में स्थापित होंगे। ऐसे में उनसे जुड़े स्थलों को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह बढ़ रहा है। इन्हीं स्थलों में से एक बाराबंकी का सप्तऋषि आश्रम है। यहां प्राचीन राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमा स्थापित है और रोज यहां तिलकोत्सव के साथ प्रभु राम की अराधना की जाती है। इस जगह से भगवान राम का पुराना नाता है। जी हां, आपको बता दें कि यही वह जगह है, जहां पर रहकर भगवान राम ने अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ शिक्षा ग्रहण की थी।

ram lala

प्रभु राम ने यहां ग्रहण की थी शिक्षा

ऐसा कहा जाता है कि यहां पहले गुरुकुल था। ऋषि-मुनि यहां निवास किया करते थे। वही यहां जो राक्षस थे वो ऋषियों को यज्ञ या कोई अनुष्ठान नहीं करने देते थे, जिस कारण सभी काफी परेशान रहते थे। तब इन राक्षसों से छुटकारा पाने के लिए गुरु विश्वामित्र खुद अयोध्या गए। उस समय श्रीराम केवल 13 वर्ष के थे। जब विश्वामित्र राजा दशरथ से चारों भाइयों को आश्रम लेकर आए थे।

End of Feed