यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की दुंदुभी बज चुकी है। समाजवादी पार्टी समेत सभी राजनैतिक दल वोटरों को लामबंद करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच, समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र का एलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने इसे पीडीए का प्रणपत्र नाम दिया है।
अखिलेश यादव ने जारी किया 'PDA का प्रणपत्र'
इस मौके पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने घोषणा-पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है, लेकिन उन परिस्थितियों में उस समय पर अगर कोई नई चीज भी करनी पड़ी होगी तो समाजवादी पार्टी ने उसको भी शामिल कर कर के उन चीजों को पूरा किया है। उन्होंने आगे आजम खान की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि आगे भी जब भी जरूरत पड़ेगी जनता की जरूरतों के हिसाब से काम किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने लखनऊ के विकास पर भी बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि आज यहां बैठे लोग जानते होंगे कि नेताजी के मुख्यमंत्री रहते ही इस शहर को बसाने का काम शुरू हुआ था। पूर्व सीएम ने कहा कि लखनऊ आज यूपी की सबसे प्लांड सिटी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे यूपी में यहां सबसे ज्यादा निवेश आया है।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब समाजवादी सरकार आई और इन्वेस्टमेंट और हेल्थ को लेकर के बातचीत शुरू हुई, तो यूपी का और लखनऊ का आज सबसे अच्छा हॉस्पिटल उस समय बन करके तैयार हुआ। हमारे घोषणा पत्र में ये तो था कि कैंसर इंस्टीट्यूट बनाएंगे, जो बन करके तैयार हो गया है।
आप सबको संविधान दिवस की बहुत-बहुत बधाई देना चाहता ह। पूरे देश के नागरिकों को बधाई देना चाहता हूं। आज के दौर में जब संविधान विरोधी शक्तियां और उनके भूमिगत रहकर सक्रिय रहने वाले, मैंने कई बार कहा है अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउंड संगी साथी जो सक्रिय हैं, हम संविधान निर्माता बाबा साहेब को कोटि-कोटि नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि संविधान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सुरक्षा और संरक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध और वचनबद्ध रहेंगे। आज जब कुछ प्रभुत्ववादी, वर्चस्ववादी, स्वार्थी लोग अपने हज़ारों साल की परंपरागत सत्ता को बनाए रखने के लिए तथाकथित समीक्षा व पुनर्विचार के नाम पर संविधान को बदलना ही नहीं धीरे-धीरे मिटाना भी चाहते हैं। ऐसे में हम सब देशप्रेमी लोगों को ये राष्ट्रीय और सामाजिक कर्तव्य बनता है कि हम सब संविधान सेनानी लोग एकजुट हो करके संविधान बदलने की किसी भी साजिश को कामयाब होने न दें।
