Ram Setu Ghaziabad: गाजियाबाद में भी 'राम सेतु', योगी सरकार का बड़ा फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 10:28 PM IST

Ram Setu in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अब गाजियाबाद में भी राम सेतु होगा, गाजियाबाद नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।

Ram Setu in Ghaziabad UP: गाजियाबाद नगर निगम की कार्यकारी समिति ने राजनगर विस्तार को उत्तर प्रदेश (UP) गेट से जोड़ने वाली 10 किलोमीटर लंबी उपरिगामी सड़क का नाम बदलकर 'रामसेतु' करने का फैसला किया है। गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब इस सड़क का नाम 'एलिवेटेड' रोड की जगह 'रामसेतु' कर दिया गया है।

Ram Setu Ghaziabad

अब गाजियाबाद में भी राम सेतु होगा

उन्होंने बताया कि सड़क पर पत्थर की नाम पट्टी लगाई जाएगी, गाजियाबाद नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक, 'यह (एलिवेटेड रोड) समाजवादी पार्टी (SP) की महत्वाकांक्षी परियोजना थी और इसका निर्माण 2014 में अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। साल 2017 में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकाल में इसका उद्घाटन किया गया था।'

End of Feed