अगला स्टेशन कुंडली है... अब हरियाणा तक जाएगी रिठाला-नरेला रूट वाली मेट्रो; 26 KM का प्लान तैयार

Rithala Narela Metro Corridor: दिल्ली मेट्रो के फेज चार के तहत अब हरियाणा के दो नए शहर जुड़ेंगे। इन शहरों तक जल्द ही मेट्रो दौड़ेगी। दिल्ली सरकार ने हरियाणा के कुंडली-नाथुपुरा तक मेट्रो के विस्तार को दिल्ली सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत 26 किमी का प्लान तैयार किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिठाला-नरेला कॉरिडोर का होगा विस्तार।
  • कुंडली-नाथुपुरा तक विस्तार को मंजूरी।
  • विस्तार के बाद बनेंगे 26 स्टेशन।

Rithala Narela Metro Corridor: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का विस्तारीकरण जारी है। विस्तारीकरण के तहत कई नए-नए शहर जुड़ रहे हैं। विस्तारीकरण योजना में नया अपडेट ये है कि अब हरियाणा के कुंडली-नाथुपुरा तक मेट्रो चलेगी। अब मेट्रो फेज-4 के रिठाला-नरेला कॉरिडोर (Rithala Narela Metro Corridor) को कुंडली-नाथुपुरा तक बढ़ाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इस पर आगे का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Rithala Narela Metro Corridor

फाइल फोटो।

पांच कॉरिडोर को मंजूरी

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि नरेला-रिठाला कॉरिडोर का हरियाणा तक विस्तार होने से हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेट्रो फेज-4 के तहत कुल छह कॉरिडोर का निर्माण होना है, जिनमें से अब तक पांच कॉरिडोर को मंजूरी मिल चुकी है। नरेला से रिठाला कॉरिडोर को अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसे मंजूरी मिलने का इंतजार है। यह 22 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है।

End of Feed