Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर कौन था भारत का पहला मेहमान, जिसे दिल्‍ली में मिली सलामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 04:56 PM IST

हर साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर गणतंत्र परेड होती है। गणतंत्र दिवस पर हर बार किसी न किसी मुख्य अतिथि को बुलाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भारत में इस दिन आने वाले सबसे पहले मुख्य मेहमान कौन थे।

Republic Day 2024: इस बार 26 जनवरी के मौके पर देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन गणतंत्र परेड में सेना के जवान अलग-अलग तरह के करतब करके भी दिखाते हैं। गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय त्योहार है। इस बार यह गुरुवार को मनाया जाएगा। 26 जनवरी 1950 को जब देश का संविधान लागू हुआ था। तब इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर मनाने का फैसला किया गया।

Republic Day

गणतंत्र दिवस (सांकेतिक फोटो)

26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में कर्तव्यपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। मुख्य अतिथि आते हैं और गणतंत्र परेड में देश की जलसेना, थलसेना और वायुसेना भी शामिल होती है। देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। पूरा देश जोश और उल्लास के साथ इस दिन को मानाता है।

End of Feed