‘महिलाओं की हार,लोकतंत्र की जीत कैसे?’ महिला आरक्षण बिल पर रेखा गुप्ता ने विपक्ष को घेरा

रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा पिछले तीन दशकों से लंबित है और हर बार किसी न किसी वजह से इसे टाल दिया जाता है। देश की बेटियां आज भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। आजादी के 78 साल बाद भी महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा तक पर्याप्त पहुंच नहीं मिल पाई है।

रेखा गुप्ता ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न हो पाने को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। रविवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम ने विपक्षी दलों का “महिला विरोधी चेहरा” उजागर कर दिया है।

rekha gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो:PTI)

प्रियंका गांधी वाड्रा को लिया निशाने पर

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देते हैं, वही महिलाएं जब अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही थीं, तब उनका साथ छोड़कर पीछे हट गए। उन्होंने सवाल उठाया कि “महिलाओं की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे हो सकती है?”

End of Feed