साकेत हादसे पर सख्त हुई रेखा सरकार; FIR-मजिस्ट्रियल जांच और अवैध इमारतों पर अब होगा बड़ा एक्शन

सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए आधुनिक तकनीक और मशीनों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।

दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध इमारतों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। रेखा सरकार ने हादसे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का बिगुल फूंक दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर न सिर्फ बचाव कार्यों की समीक्षा की, बल्कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री के आदेश पर मेहरौली थाने में आपराधिक मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है। साथ ही हादसे की तह तक पहुंचने के लिए दक्षिण दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट (DM) की अध्यक्षता में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में निर्माण संबंधी खामियां, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही जैसे सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

End of Feed