महाकुंभ से रांची लौटते समय टाटा सुमो की ट्रक से भिड़ंत, पीछे से ट्रेलर ने भी मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत

हजारीबाग में रांची-पटना रोड पर चरही घाटी में सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। सभी महिलाएं प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद टाटा सुमो वाहन से रांची लौट रही थीं।

Jharkhand Accident News: झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना रोड पर चरही घाटी में महाकुंभ से रांची लौट रही टाटा सुमो की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

Accident

फाइल फोटो

एक ही परिवार की थी सभी महिलाएं

बताया गया कि ये सभी महिलाएं एक ही परिवार की हैं। किराए का वाहन लेकर महाकुंभ स्नान करने गई थीं। वहां से लौटने के दौरान सोमवार को चालक ने सामने आ गए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहा एक मालवाहक ट्रेलर भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गया। मृत महिलाओं की पहचान गुमला की रहने वाली अंश देवी और रांची के आईटीआई इलाके की रहने वाली संजू देवी और सोनी देवी के रूप में हुई है। घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, उमा देवी, ज्योति देवी, और असिता देवी शामिल हैं।

End of Feed