Ranchi News: अब झारखंड के देवघर में भी तिरुपति मंदिर बनाया जायेगा। इसकी जानकारी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि "देवघर देवों का घर है... तिरुपति ट्रस्ट जगह-जगह अपने खर्चे पर तिरुपति बालाजी मंदिर बना रही है। देवघर में इसकी आवश्यकता थी, ऐसे में मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से आग्रह किया था कि देवघर में तिरुपति मंदिर बनाया जाए।
झारखंड के देवघर में भी बनाया जायेगा तिरुपति मंदिर
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मेरे आवेदन को तिरुपति ट्रस्ट को दिया था और 26 नवंबर को इसपर मीटिंग हुई जिसमें यह तय हुआ कि यहां तिरुपति ट्रस्ट तिरुपति मंदिर बनाएगी।
