Ranchi News: हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग, 8 लोगों ने अपहरण के बाद किया गैंगरेप, अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 01:48 PM IST

रांची में एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उसके सात गैंगरेप किया। जिसके बाद उसे सड़क बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। होश आने के बाद नाबालिग अपने दोस्ते के पास पहुंची, जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ranchi News: रांची में अपने ब्वॉय फ्रेंड से मिलकर निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। आठ युवकों ने मिलकर उसे किडनैप कर लिया और इसके बाद एक मकान में ले जाकर उसका गैंगरेप किया। अत्यधिक रक्तस्राव से लड़की बेहोश हो गई तो उसे सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए। बाद में होश में आने पर लड़की किसी तरह अपने दोस्त के घर पहुंची और इसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता खूंटी जिले की रहनेवाली है।

Gang Rape With Minor

नाबालिग के साथ गैंगरेप (फोटो साभार - istock)

बेहोशी की हालत में फेंका सड़क पर

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार की शाम तुपुदाना स्थित हुलहुंडू में अपने दोस्त से मिलने आई थी। उससे किसी बात पर अनबन होने के बाद वह अकेले सड़क पर निकल आई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और रांची के नामकुम इलाके में एक घर में ले गए। यहां आठ युवकों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। रातभर हैवानियत करने के बाद जब नाबालिग की स्थिति बिगड़ती देखी तो उसे बाइक से लाकर दसमाइल चौक में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बाद में दोस्त उसे लेकर तुपुदाना ओपी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed