Ranchi News: एमएस धोनी के साथ हुई 16 करोड़ की धोखाधड़ी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 5, 2024, 08:10 PM IST

Ranchi News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी पर धोखधड़ी का आरोप लगाया है और इस कंपनी पर केस दर्ज किया है। धोनी के अधिवक्ता दयानंद सिंह ने इस विषय पर जानकारी दी।

Ranchi News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने दो पूर्व व्यावसायिक साझेदारों के खिलाफ यह दावा करते हुए एक आपराधिक मामला दायर किया है कि उन्होंने (साझेदारों ने) क्रिकेट अकादमी स्थापित करने से संबंधित अनुबंध का पालन नहीं कर उन्हें लगभग 16 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। यह जानकारी धोनी के वकील ने दी। यह मामला खेल प्रबंधन कंपनी आरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ एक निचली अदालत में दायर किया गया है।

Ranchi News

एमएस धोनी के साथ हुई 15 करोड़ की ठगी

धोनी के अधिवक्ता दयानंद सिंह ने दी जानकारी

पटना की एक लॉ फर्म विधि एसोसिएट्स से धोनी के अधिवक्ता दयानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने धोनी की ओर से रांची की एक सक्षम अदालत में आरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दायर किया है। सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए धोनी से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस बात पर सहमति बनी थी कि क्रिकेटर को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 के आधार पर धोनी और साझेदारों के बीच बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि, साझेदारों ने धोनी की जानकारी के बिना अकादमी स्थापित करना शुरू कर दिया और कोई भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदान किया गया प्राधिकार पत्र 15 अगस्त, 2021 को रद्द कर दिया गया था।

End of Feed