Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश से मिलेगी राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार अनुमानित समय से करीब 11 दिनों की देरी से झारखंड में मानसून पहुंचा है। मानसून के पहुंचते ही कई जिलों में बारिश की स्थिति बनने लगी है, जिसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को अब अलविदा कहने का समय आ गया है, क्योंकि मानसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर गया है और इसके आते ही कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम केंद्र ने बताया कि आज यानी 21 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में दस्तक दे चुका है और मानसून की उत्तरी सीमा पाकुड़ और साहिबगंज से होकर गुजर रही है।

Jharkhand Monsoon Update

झारखंड में पहुंचा मानसून।

कल बिहार पहुंचा था मानसून

बता दें कि इस बार मानसून ने तय समय से देरी से झारखंड में दस्तक दी है। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि 19 जून तक मानसून झारखंड पहुंच सकता है, लेकिन अनुमान फेल हो गया और काफी देरी से मानसून पहुंचा है। वहीं, बीते दिन यानी 20 जून को मानसून ने बिहार में एंट्री ली थी। बिहार में भागलपुर और रक्सौल के रास्ते मानसून ने राज्य में एंट्री ली थी। बता दें कि इस बार बिहार में भी देरी से मानसून प्रवेश किया था।

End of Feed