Jharkhand Weather Update: झारखंड में शीतलहर, कुल्लू बना राज्य का सबसे ठंडा स्थान, 1.2 डिग्री पहुंचा पारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2024, 01:31 PM IST

Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले दो दिनों तक राज्य भर में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्दी का सितम जारी है और चतरा जिले के कुल्लू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। झारखंड के अधिकतर जिलों में सोमवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जबकि आठ जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

​jharkhand weather update, jharkhand weather news, jharkhand weather today, weather news today, weather forecast



झारखंड में शीतलहर। (सांकेतिक फोटो)

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को चेतावनी जारी कर कहा था कि सोमवार को चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों सहित झारखंड के पश्चिमी इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले दो दिनों तक राज्य भर में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘16 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।’’

End of Feed