गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से झारखंड के दो भाइयों की मौत, बड़ा भाई बोला- मौत की खबर से सदमे में पहुंचे पिता

प्रदीप और विनोद के बड़े भाई फागू महतो (32) ने बताया कि उन्हें रविवार तड़के करीब तीन बजे गोवा में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के फोन करने पर दोनों की मौत की जानकारी मिली। फागू ने कहा, 'मैंने अपने दोनों भाइयों - प्रदीप और विनोद - को गंवा दिया है।'

Goa Nightclub Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में मरने वाले लोगों में झारखंड के तीन प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं। उनके परिजनों ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतकों के परिजनों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो भाइयों प्रदीप (24) और विनोद महतो (20) तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के मोहती मंडा (22) की इस घटना में मौत हो गई।

fire (5)

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से झारखंड के दो भाइयों की मौत (PTI)

'रविवार तड़के करीब तीन बजे...'

प्रदीप और विनोद के बड़े भाई फागू महतो (32) ने बताया कि उन्हें रविवार तड़के करीब तीन बजे गोवा में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के फोन करने पर दोनों की मौत की जानकारी मिली। फागू ने कहा, 'मैंने अपने दोनों भाइयों - प्रदीप और विनोद - को गंवा दिया है। हमें इस बारे में तब पता चला, जब हमारे एक रिश्तेदार निशान कुमार का फोन आया, जो रोजगार की तलाश में गोवा गया था। मेरे पिता धनेश्वर महतो सदमे में हैं।'

End of Feed