Ranchi News: रांची समेत झारखंड के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम, ये रही सबसे सर्द जगह; जानें अपने जिले का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 16, 2023, 06:57 PM IST

झारखंड के अधिकांश जिलों में सर्दी का कहर जारी हैं। रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। गढ़वा में राज्य का सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Ranchi News: झारखंड में पारा के 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चले के कारण लोग ठंड की चपेट में हैं। एक मौसम अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते तापमान में यह गिरावट आयी है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक वर्तमान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है , उसके बाद उसमें दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे अगले सप्ताह शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Jharkhand Weather

झारखंड के कई जिलों में ठंड का कहर जारी

6.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गढ़वा रहा सबसे ठंडा

शुक्रवार रात को गढ़वा में राज्य का सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे है। बोकारो में न्यूनत तापमान 9.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री की गिरावट है। डाल्टनगंज में रात्रि तापमान 8.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। जमशेदपुर में यह 11.2 डिग्री रहा।

End of Feed