झारखंड के बिजली उपभोक्‍ताओं के लिए जरूरी खबर, विद्युत समस्‍याएं नहीं हो रहीं हल तो ऐसे करें शिकायत

Jharkhand Electricity Complaint Address, Customer Care Number : प्राय: ऐसा होता है कि लोग बिजली समस्‍याओं से तंग आकर बिजली विभाग को फोन करना छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आप झारखंड में हैं तो आपको इन समस्‍याओं से यूं मिलेगा छुटकारा।

Jharkhand Electricity Complaint Address, Customer Care Number : प्राय: ऐसा होता है कि, बिजली सम्‍बन्‍धी समस्‍याओं के कारण उपभोक्‍ता काफी ज्‍यादा परेशान होते हैं। बिजली विभाग की ओर से कई हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए जाते हैं, लेकिन कभी कोई नंबर अत्‍यधिक व्‍यस्‍त होता है तो कभी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों को सही नंबर और तरीके की जानकारी नहीं होती। अगर आप भी प्रदेश में बिजली संबंधी किसी समस्‍या से जूझ रहे हैं तो घबराए नहीं, आज हम आपको इन्‍हीं हेल्‍पलाइन नंबर्स के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आपको समय रहते सहायता मिल सके।

कई प्रकार की समस्‍याएं

बिजली उपभोक्‍ताओं को कई प्रकार की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे- पावर कट, ट्रांसफार्मर का फुंकना, ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ना या वोल्टेज फ्लकचुएट करना। ऐसे में उपभोक्‍ता कई बार बिजली विभाग से संपर्क साधने का प्रयास करते हैं। परंतु असफल कोशिश के कारण उनकी समस्‍याएं हल नहीं हो पातीं। कई बार इंटरनेट पर भी गलत नंबर मिल जाने के कारण लोग स्‍कैम का भी शिकार हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए हम आपको झारखंड बिजली विभाग के हेल्‍पलाइन नंबर्स से अवगत करा रहे हैं।

End of Feed