Jharkhand News: दुमका और विद्यासागर स्टेशन पर आएगा एयरपोर्ट वाला फील, बदल जाएगी पूरी रंगत

Jharkhand News: झारखंड की उपराजधानी दुमका में मोदी सरकार के कार्यकाल में ही रेल सुविधा पहुंची है। रेलवे कनेक्टिविटी मिलने के बाद से अभी कुछ ही ट्रेनों से संचालन-परिचालन यहां हो रहा है, लेकिन जल्‍द ही ट्रेनों की संख्‍या में इजाफा भी हो सकता है।

Jharkhand News: झारखंड में दुमका और जामताड़ा में आने वाले विद्यासागर रेलवे स्टेशन की रंगत काफी तेजी के साथ बदल रही है। केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के अंतर्गत झारखंड के इन दोनों रेलवे स्‍टेशनों को अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। दोनों रेलवे स्‍टेशनों को एयरपोर्ट वाली सुविधाओं के साथ काफी तेजी के साथ वि‍कसित किया जा रहा है। बता दें कि, दुमका स्‍टेशन पर चल रहे काम की और रेलवे स्‍टेशन की प्रस्‍त‍ावित फोटोज को रेल मंत्रालय ने अपने एक्‍स हैंडल से शेयर किया है।

jharkhand dumka and vidyasagar station, dumka and vidyasagar station, Dumka Railway Station, Vidyasagar Railway Station, Latest News, Hindi News





दुमका रेलवे स्‍टेशन का प्रस्‍तावित फोटो। (तस्‍वीर साभार: @RailMinIndia/X)

एयरपोर्ट को फेल करेगा दुमका रेलवे स्‍टेशन

गौरतलब है कि, झारखंड की उपराजधानी दुमका में मोदी सरकार के कार्यकाल में ही रेल सुविधा पहुंची है। रेलवे कनेक्टिविटी मिलने के बाद से अभी कुछ ही ट्रेनों से संचालन-परिचालन यहां हो रहा है, लेकिन जल्‍द ही ट्रेनों की संख्‍या में इजाफा भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि, दुमका रेलवे स्‍टेशन को पूरी तरह से अत्‍याधुनिक बनाया जा रहा है। सुविधाओं के मामले में ये रेलवे स्‍टेयशन एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ेगा।

End of Feed