Jharkhand: चतरा में युवक की हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

झारखंड के चतरा शहर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गुस्सा लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Jharkhand: झारखंड के चतरा शहर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए हैं। चतरा जिला मुख्यालय में सभी दुकानें बंद कर दी गई है। इस घटना को लेकर लोगों के कहना है कि युवक की मॉब लिंचिंग की गई है। लोगों को कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिलाया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Crime News

चतरा में युवक की हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

युवक की हत्या के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात 22 वर्षीय अंकित गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या को लेकर शहर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार सुबह इस वारदात की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अंकित गुप्ता चतरा के दीभा मोहल्ले का रहने वाला था। उसके पिता ठेला लगाते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अंकित स्कूटी से अपने घर लौट रहा था, तब शहर की जामा मस्जिद के पास कुछ लोगों ने उसे घेरकर बुरी तरह पीटा था। उस पर रॉड और अन्य हथियारों से प्रहार किया गया था।

End of Feed