झारखंड में 15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मनी लॉन्ड्रिंग केस की आरोपी पूजा सिंघल बनीं IT- ई-गवर्नेंस

झारखंड सरकार ने देर रात 15 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसपर कर दिए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जमानत मिलने के बाद हाल में निलंबन मुक्त की गईं पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रांची: झारखंड में मंगलवार को 15 आईएएस अफसरों के तबादले और पोस्टिंग का नोटिफिकेशन जारी किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जमानत मिलने के बाद हाल में निलंबन मुक्त की गईं पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। योजना एवं विकास विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत रहे मस्त राम मीना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। उन्हें प्रभारी सदस्य, राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

IAS officer Pooja Singhal Suspension

आईएस पूजा सिंघल

किसे कहां मिली तैनाती

परिवहन विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित कृपानंद झा का तबादला अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के पद पर किया गया है। विप्रा भाल को परिवहन विभाग में सचिव के पद पर पोस्टिंग दी गई है। वह परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग, उद्योग विभाग के सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

End of Feed