Dumka Gang Rape: स्पेनिश महिला से गैंगरेप, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत, विधानसभा में गर्माया मुद्दा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 01:51 PM IST

Spanish woman Gang Rape, Dumka Jharkhand News: झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की वारदात सामने आई है। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावार हैं।

Dumka Gang Rape Case Latest Updates: दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला पर्यटक महिला के साथ गैंगरेप होने की घटना सामने आई है। महिला स्पेन की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। तभी शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले। वहीं, मामले पर झारखंड विधानसभा में गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला। बीजेपी ने सत्तारूण झामुमो पर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

Dumka Gang Rape

स्पेनिश महिला से गैंगरेप

Dumka Gang Rape: टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था स्पेनिश दंपति

जानकारी के मुताबिक, स्पेन से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। पहले वे स्पेन से पाकिस्तान के भ्रमण पर गए थे और वहां से बांग्लादेश पहुंचे। बांग्लादेश घूमने के बाद वह भारत आए, जहां झारखंड के दुमका में शुक्रवार को पहुंचे हुए थे। स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वो दुमका होते हुए भागलपुर जा रही थी, लेकिन रात करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। इसी दौरान 8 से 10 युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

झारखंड विधानसभा में हंगामा

वारदात के बाद पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीतांबर खेरवार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हिरासत में लिए गए तीन लोगों से कुछ जानकारी मिली है। उधर, झारखंड विधानसभा में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने कहा कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने दुमका एसपी पर कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी विधायक ने कहा कि आठ-आठ आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्य कृत्य से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बदनामी हुई है। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित रही।

End of Feed