धारदार हथियार से पति की हत्या कर आठ घंटे तक कुएं में छिपी रही महिला, ढूंढती रही पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 08:13 PM IST

Dhanbad News: पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरस्वती देवी ने धारदार हथियार से अपने पति की हत्या कर दी।

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और घर के पास में ही कुएं में छिप गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक महिला को ढूंढती रही। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

Murder

महिला ने धारदार हथियार से की पति की हत्या

पुलिस का कहना है कि घटना धनबाद के तेलीपाड़ा दामोदरपुर की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला करीब आठ घंटे तक कुएं में छिपी रही।

End of Feed