Ranchi News: झारखंड में 50 साल से ऊपर के लोगों को मिलेगी सरकारी पेंशन, सरकार 'गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना' के तहत छात्रों को देगी लोन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2023, 07:17 PM IST

Ranchi News: झारखंड की सरकार राज्य के आदिवासी और दलित परिवारों के 50 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को पेंशन देगी। अब तक 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को यह लाभ मिलता रहा है।

Ranchi News: झारखंड की सरकार राज्य के आदिवासी और दलित परिवारों के 50 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को पेंशन देगी। अब तक 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को यह लाभ मिलता रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कक्षा नौ से लेकर 11 तक के छात्रों को बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई के लिए सरकार गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बगैर किसी गारंटी के लोन भी देगी। यह लोन छात्र नौकरी हासिल करने के बाद आसान किस्तों में लौटाएंगे। सोरेन ने पीडीएस डीलरों का कमीशन बढ़ाने, बेटियों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करने जैसी कई घोषणाएं कीं।

Ranchi News

झारखंड में 50 साल से ऊपर के आदिवासियों-दलितों को मिलेगी पेंशन

अबुआ आवास योजना

अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये घोषणाएं राज्य सरकार का मास्टर स्ट्रोक मानी जा रही हैं। सोरेन ने कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों की मदद के लिए हर वक्त खड़ी है। राज्य में जब डबल इंजन सरकार थी, तो सामान्य दिनों में लोग भूख से मर रहे थे। मौजूदा सरकार ने कोरोना काल में भी सुनिश्चित किया कि हर व्यक्ति को भोजन और सुरक्षा मिले। पूर्व की सरकारों ने 20 साल में सिर्फ 16 लाख लोगों को पेंशन दी, जबकि उनकी सरकार ने 36 लाख 20 हजार लाभार्थियों को पेंशन से जोड़ा है। हर गरीब को सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है।

End of Feed