झारखंड के जमशेदपुर में सनसनीखेज वारदात, बाइक से पीछा कर शख्स को मारी गोली

झारखंड के जमशेदपुर में बाइक से पीछा करके एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। गोली लगने के बाद शख्स की मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

झारखंड के जमशेदपुर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, संतोष सिंह के घर के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। संतोष भागकर पास के एक घर में घुस गए, लेकिन बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी।

kgfjhk.

सांकेतिक फोटो।

गोली लगने से मौत

सिंह को तीन गोलियां लगने पर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार शिबाशीष ने डीएसपी भोला प्रसाद के साथ रात में घटनास्थल का दौरा किया। प्रसाद ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

End of Feed