रांची में बड़ा हादसा, तिरू वॉटर फॉल में तीन युवक डूबे, नई कार खरीदकर पहुंचे थे पिकनिक मनाने

झारखंड के रांची स्थित तिरू फॉल में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है। छात्र नई कार से कई लोगों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।

रांची: तिरू फॉल में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है। इनमें दो सगे भाई थे। हादसा शुक्रवार दोपहर तब हुआ, जब युवक फॉल में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। इनमें से आशीष कुमार और अंकुर कुमार रांची शहर के हेहल के रहने वाले थे, जबकि तीसरा छात्र दीपक गिरी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। तिरू फॉल रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में स्थित है।

drowning in Fall

(सांकेतिक फोटो)

ऐसे डूबे युवक

बताया जा रहा है कि छात्र यहां कई लोगों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान तीनों फॉल में नहाने उतरे। नहाते हुए सबसे पहले आशीष गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में अंकुर और दीपक भी गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद कुछ स्थानीय गोताखोर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन युवकों को बचाया नहीं जा सका।

End of Feed