रामपुर में दर्दनाक हादसा, दो बसों में जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 49 घायल

रामपुर में कोतवाली मिलक नेशनल हाइवे पर दो बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 49 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rampur Road Accident: उत्तर प्रदेश के रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में दिल्ली-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां सोमवार तड़के यूपी रोडवेज की एक बस की निजी बस से आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए।घायलों का इलाज सीएचसी मिलक और जिला अस्पताल में चल रहा है।

End of Feed