होली से पहले सड़क पर लौटी 35 हजार बसें! बस संचालकों की हड़ताल खत्म; लाखों यात्रियों ने ली राहत की सांस

राजस्थान में परिवहन विभाग की ओर से निजी बस संचालकों के खिलाफ एक्शन और उनकी बसों जब्त करने के विरोध में जारी हड़ताल के बाद कुछ शर्तें मंजूर कर ली हैं, जिससे हड़ताल खत्म कर बसों के संचालन का रास्ता खुल गया है। राज्यभर में करीब 35 हजार प्राइवेट बसों की हड़ताल अन्य राज्यों तक जाने वाले यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

जयपुर : राजस्थान में निजी बस संचालकों ने कई दिनों से जारी अपनी हड़ताल गुरुवार देर रात वापस ले ली, जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिली है। बस संचालकों ने परिवहन विभाग और जयपुर जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। इसके साथ ही राज्य में हजारों निजी बसों के दोबारा संचालन का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक में जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी, परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा और ’ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन’ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Private bus strike in Rajasthan

राजस्थान में बस स्ट्राइक खत्म

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उनकी कुछ मांगों पर सहमति बनी है। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि शेष मांगों पर विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद विचार किया जाएगा। समझौते के बाद निजी बस संचालकों ने हड़ताल वापस लेने और बसों का संचालन फिर से शुरू करने का फैसला किया। हड़ताल के कारण पूरे राज्य में करीब 35,000 निजी बसों का संचालन ठप था।

End of Feed