बुर्के में पुलिस, 48 घंटे में किडनैपर्स का क्लीन स्वीप; 1.5 करोड़ फिरौती केस में धांसू खुलासा

राजस्थान की चुरू पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए बुर्के का सहारा लिया। महज 48 घंटों तक चली कार्रवाई में पुलिस कई और जतन कर आरोपियों को धर दबोचा।

चूरू : राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर अपनी सूझबूझ और तत्परता का शानदार उदाहरण पेश किया है, जहां 1.5 करोड़ की फिरौती के लिए हुए अपहरण कांड का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को बुर्का पहनकर ऑपरेशन करना पड़ा।

Burqa Operation Police

राजस्थान पुलिस का बुर्का ऑपरेशन

मामला रतननगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां 55 वर्षीय रुक्मानंद का उस वक्त अपहरण कर लिया गया, जब वह सब्जी की दुकान से घर लौट रहे थे। घटना के कुछ घंटे बाद बदमाशों ने परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। अपहरणकर्ताओं के धमकी के बावजूद परिजनों ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed