राजस्थान में इबोला का पहला संदिग्ध केस: युगांडा से जयपुर आई महिला में मिले लक्षण, RUHS में किया गया आइसोलेट

Jaipur Airport Ebola Screening: राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। युगांडा से जयपुर पहुंची महिला में इबोला जैसे लक्षण दिखने पर उसे RUHS के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Rajasthan Ebola Suspect: राजस्थान की राजधानी जयपुर से स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्रदेश में इबोला वायरस (Ebola Virus) का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। युगांडा से शारजाह होते हुए राजस्थान घूमने आई एक विदेशी महिला में इबोला संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। संदिग्ध मामला सामने आने के बाद से ही राज्य का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है।

राजस्थान में इबोला का पहला संदिग्ध केस: युगांडा से जयपुर आई महिला में मिले लक्षण, RUHS में किया गया आइसोलेट

राजस्थान में इबोला का पहला संदिग्ध केस: युगांडा से जयपुर आई महिला में मिले लक्षण, RUHS में किया गया आइसोलेट

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान पकड़ा गया मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शुक्रवार सुबह एयर अरेबिया एयरलाइंस की फ्लाइट से शारजाह के रास्ते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी। केंद्र सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी की गई गाइडलाइंस के तहत जब एयरपोर्ट पर उसकी थर्मल और मेडिकल स्क्रीनिंग की गई, तो उसमें संदिग्ध लक्षण पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना देरी किए उसे तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

End of Feed