Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में धारदार हथियार से तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसबका गांव के करीब अज्ञात लोगों ने तीन ग्रामीणों चन्द्रीया मोडियामी, अशोक भंडारी और कारम रमेश की हत्या कर दी है।
बीजापुर में ग्रामीणों की हत्या।
गांव लौटते वक्त हुआ हमला
पुलिस ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि ग्रामीणों पर हमला किसने किया है। उन्होंने कहा कि आज शाम करीब पांच बजे होली खेलने के बाद जब तीनों ग्रामीण बासागुड़ा से पुसबका गांव के रास्ते पर थे तब पुसबका गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया।
हमले में दो लोगों की मौके पर मौत
इस हमले में दो लोगों मोडियामी और भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई तथा रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जब अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में दोनों शवों और घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के कारणों और हमलावरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
