छत्तीसगढ़ को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की नई दिशा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स के शुरू होने से मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं पास में ही मिलेंगी। पहले चरण में ओपीडी और बेसिक सेवाएं शुरू होंगी, और जल्द ही अस्पताल पूरी तरह से कार्यशील हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से दो प्रमुख स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) की नींव रखी जाएगी, जो 24 महीनों में तैयार होगा और 90 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। वहीं, बिलासपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 240 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का भी वर्चुअल उद्घाटन होगा।

modi chhattisgarh

पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से दो प्रमुख स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

End of Feed