Mahadev App Row: महादेव एप मामले में सौरभ चंद्राकर की सफाई, बोला-ED के संपर्क में हूं, जांच में कर रहा सहयोग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 04:47 PM IST

Mahadev App Row : अपने बयान में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को महादेव बुक सट्टेबाजी घोटाले में बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि वे दोनों जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं।

Mahadev App Row : छत्तीसगढ़ में महादेव एप पर सियासत गरम हो गई है। पहले चरण के मतदान के दिन मंगलवार को भी राज्य में यह मुद्दा गरम रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर हमले किए। इन सबके बीच महादेव एप के संस्थापक सौरभ चंद्राकर ने टाइम्स नाउ नवभारत को ई-मेल के जरिए एक बयान जारी किया है और महादेव एप मामले में अपनी और अपने पार्टनर रवि उप्पल की ओर से सफाई पेश की।

mahadev app

महादेव एप मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने।

खुद को बेगुनाह बताया

अपने बयान में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को महादेव बुक सट्टेबाजी घोटाले में बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि वे दोनों जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। ईडी को जो जानकारी और दस्तावेज चाहिए उसको मुहैया करा चुके हैं। वे अनुरोध करते हैं कि उन्हें भगोड़ा न करार दिया जाए, क्योंकि वे इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

End of Feed